मुख्य सचिव की अध्यक्षता 44वीं राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक हुई

भोपाल
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में गत दिवस मंत्रालय में 44वीं राज्य स्तरीय साधिकार समिति की बैठक हुई। उच्च स्तरीय बैठक में 3 विषयों पर सहमति दी गयी। इसमे मंत्रि-परिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि एक्सप्रेस-वे जैसा बने बाईपास, सर्विस रोड होना चाहिये, पीएम गतिशील पोर्टल में पर्यटन को जोड़ा जाये, कर्क रेखा के पास पर्यटन की व्यवस्था की जाये। मौजूदा भोपाल-विदिशा रोड (SH-18) को 2-लेन से 4-लेन किया जायेगा। एमपीआरडीसी ने इसके निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इसका निर्माण हाइब्रिड एनीयुटी मोड (HAM) पर होगा। मौजूदा सड़क 2-लेन मानक की है। राज्य राजमार्ग की मौजूदा लंबाई 35.11 किमी है, जो भानपुर के अयोध्या बाईपास से प्रारंभ होती है और सांची-सलामतपुर जंक्शन पर NH-146 पर समाप्त होती है। यह सड़क भोपाल और रायसेन जिलों से होकर गुजरती है और भानपुर, चोपड़ाकला, सुखी सेवनियां, डोब, बालमपुर, दीवानगंज और सलामतपुर जैसे आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है। परियोजना की कुल लंबाई 44.80 किमी है।

इसी प्रकार सागर-दमोह (SH-63) रोड का उन्नयन होकर 2-लेन से 4-लेन किया जाएगा। यह सड़क सागर में NH-934 के साथ Y-जंक्शन से शुरू होती है और दमोह में X-जंक्शन पर समाप्त होती है। यह सड़क सागर और दमोह जिलों से होकर गुजरती है और पारसोरिया, गड़ाकोटा, रोन और बंसा जैसे आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है। परियोजना की कुल डिजाइन लंबाई 76.83 किमी है।

मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से लेकव्यू रेजिडेंसी होटल, भोपाल का विकास, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन डिज़ाइन, निर्माण, वित्तपोषण, संचालन और हस्तांतरण (DBFOT) मोड पर 60 वर्षों के लिए करने के प्रस्ताव को समिति ने मंजूरी दी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण श्री के.सी.गुप्ता, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला एवं एमपीआरडीसी एम.डी. श्री अविनाश लवानिया उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति