दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा- केजरीवाल के काम के सामने भाजपा को अब झुकना पड़ रहा

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को बातचीत की। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा “रेवड़ी पर चर्चा” सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है। पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की जब सरकार बनी तो एक नया अध्याय शुरू हुआ था। अब तक जितनी सरकारें बनती थी, तब सरकार के खजाने से सिर्फ नेताओं को सुविधा मिलती थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम जनता को सुविधा देंगे। हमने लोगों को 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट फ्री, फ्री पानी और अच्छे स्कूल के जरिए यह कर दिखाया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में फ्री में मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिए। बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त की। बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा मुफ्त की।

दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को सुविधाएं दे रही है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम केजरीवाल द्वारा बांटी जा रही रेवड़ियां बंद कर देंगे। आज आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया कि हां हम फ्री की रेवड़ी देते हैं और आम जनता को सुविधाएं देते रहेंगे। भाजपा कह रही है कि हम फ्री की रेवड़ी बंद कर देंगे। आज से रेवड़ी पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। दिल्ली की सभी विधानसभा में रेवड़ी पर चर्चा की जाएगी और जनता की राय लेंगे।

भाजपा द्वारा जनता को सुविधा दिए जाने की बात पर गोपाल राय ने कहा कि जनता को पता है कि कौन रेवड़ी देता है और कौन सिर्फ कहता है। 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा में इनकी सरकार है। इनकी सरकार में जनता को महंगी बिजली मिल रही है और बिजली कट लग रहे हैं। अब जनता को एक बात समझ में आ गई है कि अरविंद केजरीवाल के काम के सामने भाजपा को झुकना पड़ रहा है।

'7वीं रेवड़ी' के सवाल पर गोपाल राय ने कहा है कि महिलाओं को मिलने वाली यह सुविधा कब से शुरू हो जाती। लेकिन, केजरीवाल के जेल जाने से यह रुक गई। जबकि, इसके लिए पैसे भी आवंटित कर दिए गए थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल अब आ गए हैं और उन्होंने ऐलान कर दिया है कि यह सुविधा भी जल्द शुरू कर देंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति