एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेला नागपुर, कृषि के क्षेत्र में नए ज्ञान, नवाचारों और आधुनिक तकनीक के प्रदर्शन का उदाहरण: मुख्यमंत्री यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एग्रोविजन राष्ट्रीय कृषि मेला नागपुर, कृषि के क्षेत्र में नए ज्ञान, नवाचारों और आधुनिक तकनीक के प्रदर्शन का उदाहरण है। यह मात्र मेला न होकर सुशासन आधारित समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण का एक यज्ञ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ग्रामीण कृषि आधारित कार्यों में नए आयाम जुड़ रहे हैं। कृषि के साथ मछलीपालन और पशुपालन के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के इस विजन पर अमल कर रहा है। इस नाते नागपुर में 23 और 24 नवम्बर को राष्ट्रीय कृषि मेले एग्रोविजन में मध्यप्रदेश से विभिन्न मंत्रीगण हिस्सेदारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 22 नवम्बर को स्वयं एग्रोविजन में भागीदारी कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एग्रोविजन में हिस्सेदारी से मध्यप्रदेश के मंत्रीगण प्रदेश हित में नई जानकारियों और कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों को प्राप्त कर किसान कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जयसवाल और पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एग्रोविजन में हिस्सेदारी के लिए रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर प्रदेश के कुछ विभागों के अधिकारी भी एग्रोविजन में शामिल होने के लिए नागपुर दौरे पर रहेंगे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति