सिवनी में एम्बुलेंस बनी ‘यमदूत’, तेज रफ्तार से दो बाइक सवारों को रौंदा, तीन लोगों की मौत, 2 गंभीर

सिवनी
मध्य प्रदेश के सिवनी में एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। रफ्तार के कहर ने पहले भी कई जिंदगियों को समाप्त किया है। इस बार हुए इस दर्दनाक हादसे मे एक एम्बुलेंस और दो बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सिवनी जिले के छिंदवाड़ा रोड पर बम्होड़ी गांव के पास हुई। तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
ये हुए हादसे का शिकार

मृतकों की पहचान गजेंद्र बघेल (25 वर्ष), बबलू बघेल और निहाल यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है। गजेंद्र और बबलू दोनों जमुनिया थाना क्षेत्र के लखनवाड़ा गांव के रहने वाले थे, जबकि निहाल सुरेखा केवलारी के रहने वाले थे।
जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
इलाके में दहशत का माहौल

एंबुलेंस और बाइकों की इस भीषण भिड़त ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। वहीं लोगों के मन में डर का माहौल है। मृतकों के परिजनों का भी दुख के मारे बुरा हाल है।

घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को घटनास्थल से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया, ''कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी गांव के पास एंबुलेंस और बाइक के बीच एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 व्यक्ति घायल हैं. शवों को घटनास्थल से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इनका पंचनामा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है. इनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है. ये हादसा कैसे हुआ है. इसकी हम लोग जांच कर रहे हैं.''

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति