रियल हाउसवाइव्स’ एक्टर और टैलेंट मैनेजर मैथ्यू बायर्स ने किया सुसाइड

न्यूयॉर्क

अमेरिकी टीवी सीरीज 'रियल हाउसवाइव्स' के स्टार मैथ्यू बायर्स का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यू ने 21 नवंबर को सुसाइड कर लिया। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को धक्का लगा है। दोस्त और परिवार के लोग भी सदमे में हैं।

स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मैथ्यू बायर्स की मौत मल्टीपल ब्लंट फोर्स इंजरीज के कारण हुई। देखकर लग रहा है कि सुसाइड किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड की बात कन्फर्म हो गई है।

मैथ्यू बायर्स की दोस्त और 'रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यू जर्सी' स्टार मेलिसा गोरगा  ने उनकी मौत पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मैट, तुमने मुझे बताया क्यों नहीं मैट? मेरा दिल टूट गया है। तुम्हारी पर्सनैलिटी कमाल की थी। तुम्हें स्टैंड-अप करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि यह तुम्हारा सपना था। मेरा दिल टूट गया है मैट।'

मैथ्यू बायर्स दी रियल हाउसवाइव्स ऑफ़ पोटोमैक  के तीसरे सीजन में नजर आए थे। उन्हें शो की कास्ट मेंबर केरन ह्यूजर ने मिलवाया था। वह 'रियल हाउसवाइव्स' के उस एपिसोड में नजर आए थे, जिसमें केरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर फैली अफवाहों पर सफाई दी थी।

मैथ्यू बायर्स की मौत के बाद से एक बार फिर मेंटल हेल्थ पर बहस छिड़ गई है। साथ ही इस पर भी बात शुरू हो गई है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वाले कितना दबाव झेलते हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति