छत्तीसगढ़-रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा-खतरे से बाहर हूं और आप सभी शुभचिंतकों का आभार

बेमेतरा/रायपुर.

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए. इस घटना के दूसरे दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया और जानकारी दी कि वे अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आपकी दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं.

आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं. इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार. बता दें, शुक्रवार रात मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से राजधानी रायपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास उनकी गाड़ी को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मंत्री नेताम और उनके 3 सहयोगी घायल हो गए. मंत्री नेताम के सिर पर चोट आई है और बाएं हाथ में कलाई के पास फ्रैक्चर है. हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं उनके रामकृष्ण अस्पताल पहुंचते ही सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनसे मुलाकात की और हाल चाल जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, सड़क दुर्घटना में हमारे मंत्री रामविचार नेताम चोटिल हुए हैं. अभी मैं उनसे मुलाकात कर बातचीत की. डॉक्टरों से भी मेरी बातचीत हुई है. रामविचार नेताम जी बिल्कुल ठीक हैं. उनके सिर और हाथ में चोट आई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. वे खतरे से बाहर हैं और बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे. सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई भी अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है. उनके साथ जो लोग थे, उनमें से कुछ को ज्यादा चोट आई है. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया, हादसे के बाद मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद रायपुर रेफर किया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मंत्री रामविचार नेताम का इलाज जारी है. मंत्री खतरे से बाहर हैं. सीटी किया गया है. हाथ की कलाई के पास फैक्चर हुआ है. माथे में सूजन है.

देखें मंत्री रामविचार नेताम का ट्वीट:
""मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों,
हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं।
आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में…
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) November 23, 2024""

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति