छत्तीसगढ़-सुकमा में मारे 10 वर्दीधारी नक्सलियों में से 6 की पहचान

सुकमा।

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को सुखवार को एक बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले के भंडारपदर के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के मिलिट्री इंचार्ज मड़कम मासा समेत 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया. मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं.

मुठभेड़ में ढेर छह नक्सलियों की पहचान कर ली गई है, जबकि शेष चार की पहचान जारी है. 20 नवंबर को सुकमा जिले के थाना भेजी क्षेत्र में एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली इलाकों में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुकमा DRG और CRPF की टीमों ने भंडारपदर की ओर गश्त और सर्चिंग शुरू की. इस दौरान 22 नवंबर की सुबह करीब 9:00 बजे, थाना भेजी से लगभग 8 किलोमीटर दूर जंगलों में मुठभेड़ हुई. घंटों चली इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर बड़ी जीत दर्ज की और 10 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया.

नक्सलियों की पहचान और बरामद हथियार —
अब तक 10 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इनके पास से इंसास, एके-47, एसएलआर समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए. मारे गए नक्सलियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं.
मड़कम मासा: दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज, इनाम ₹8 लाख.
दूधी हूंगी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख.
लखमा माड़वी: डिवीजन स्माल एक्शन टीम कमांडर, इनाम ₹5 लाख.
मड़कम जीतू: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख.
मड़कम कोसी: प्लाटून नंबर 04 सदस्य, इनाम ₹2 लाख.
कोवासी केसा: मड़कम मासा का गार्ड, इनाम ₹2 लाख.
अन्य चार नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है.
सुरक्षा बलों का सर्च अभियान क्षेत्र में अभी भी जारी है. विस्तृत जानकारी सर्च अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति