विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई द दिल्ली फाइल्स की झलक, कहा- हर सीन दिखाता है दर्द और सच्चाई की कहानी

मुंबई,

 फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘वैक्सीन वॉर’ के बाद अब ‘द दिल्ली फाइल्स’ लाने की तैयारी में हैं। इस घोषणा के बाद से निर्देशक अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी आने वाली फिल्म की झलक दिखाते रहे हैं। अग्निहोत्री ने ‘द दिल्ली फाइल्स’ की लेटेस्ट झलक दिखाई है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ‘द वैक्सीन वॉर’ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, “हर शॉट, हर सीन दर्द, गुस्से और सच्चाई की कहानी कहता है। जो जल्द आ रहा है, उसके लिए तैयार रहें। इसके साथ उन्होंने हैशटैग लगाते हुए ‘द दिल्ली फाइल्स’ लिखा।

अग्निहोत्री अहम मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में ‘द वैक्सीन वॉर’ हो या ‘द कश्मीर फाइल्स’, दर्शकों को इन फिल्मों का परिचय देने की जरुरत नहीं है। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की तैयारियों में व्यस्त हैं।

इसी क्रम में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विवेकानंद की तस्वीर के साथ कुछ जली हुई किताबें और अखबार नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपडेट देते हुए तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” ‘द दिल्ली फाइल्स’ अपडेट बंगाल की असली कहानी, बंगालियों की जुबानी, पिछले छह महीनों से मैं अलग-अलग शहरों और गांवों में घूम रहा हूं, लोगों से बातचीत कर रहा हूं। स्थानीय संस्कृति और इतिहास को लेकर रिसर्च कर रहा हूं। अपनी अगली फिल्म के लिए बंगाल के हिंसक इतिहास के मूल कारण को समझने की कोशिश कर रहा हूं।”

निर्देशक ने आगे लिखा, ”बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसे दो बार बांटा गया था और यह एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां आजादी से पहले और बाद में लगातार नरसंहार हुए। स्वतंत्र भारत मंट संघर्ष दो मुख्यधारा की राष्ट्रीय विचारधाराओं- हिंदू धर्म और इस्लाम के बीच था।”

अग्निहोत्री ने दावा किया है कि उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा आर्टिकल्स पढ़े हैं। उनकी टीम ने रिसर्च के लिए 20 राज्यों की यात्रा की। निर्देशक फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के सेवाग्राम में महात्मा गांधी के आश्रम भी गए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी। ‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री और निर्माण अभिषेक अग्रवाल व विवेक मिलकर कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति