राजस्थान-अजमेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत

अजमेर.

अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में स्थित भटबाय गणेश मंदिर के पास एक पैंथर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पैंथर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुष्कर थानाधिकारी घनश्याम सिंह राठौड़ सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैंथर के शव को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक शाम को करीब साढ़े सात बजे वन विभाग व पुलिस को रोड के किनारे पैंथर का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रोड पर पैंथर मृत पड़ा था और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा पैंथर के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुष्कर के निकटवर्ती गांव गनहेडा में पैंथर ने एक ग्रामीण युवक पर हमला कर दिया था, जिससे युवक घायल हो गया था, इसके बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के प्रयास भी किए थे, लेकिन पैंथर वन विभाग की पकड़ में नहीं आया था। वहीं अज्ञात वाहन द्वारा पैंथर की मौत के बाद पशु प्रेमियों में भी शोक की लहर है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति