राजस्थान-हनुमानगढ़ में संतुलन बिगड़ने पर खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला की मौत

हनुमानगढ़.

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने से कार रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, पिता और दो पुत्र सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायलों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करणीसर निवासी कृष्णलाल मारुति अल्टो गाड़ी में सवार होकर सूरतगढ़ की तरफ जा रहे थे। सूरतगढ़ के गांव रामपुरा रंगमहल के पास सूरतगढ़ रोड़ पर शुक्रवार को कार का संतुलन बिगड़ने से कार रोड के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि घटना में कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहनों द्वारा तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही गीता (55 वर्ष ) ने दम तोड़ दिया। वहीं, कृष्णलाल (65 वर्ष), दिलीप (25 वर्ष) आसाराम (35 वर्ष) और दीपक (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पीलीबंगा थाने के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि जब वे टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे तब वहां ट्रक ड्राइवर और हेल्पर मौजूद नहीं थे। दुर्घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। फिलहाल पीलीबंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति