राजस्थान-नागौर के खींवसर में बीजेपी के डांगा का बजा डंका

नागौर.

खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 23 तारीख को नागौर के लॉ कॉलेज में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। उपचुनाव मतगणना के सभी 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के रेवंतराम डांगा विजयी घोषित किए गए हैं। डांगा ने 13870 वोटों से आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका को शिकस्त दी है। रेवंतराम को 108402 वोट मिले हैं। जबकि कनिका बेनीवाल को कुल 94532 वोट मिले।

इससे पहले खींवसर उपचुनाव में कनिका बेनीवाल को 8 राउंड पूरे होने पर बढ़त मिली। BJP के रेवंतराम डांगा को 645 वोटों से पीछे छोड़ा। इससे पहले खींवसर उपचुनाव की मतगणना 6 राउंड तक पूरी होने तक बीजेपी को 4045 मतों से बढ़ती मिली। इससे पहले 4 राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल दूसरे नंबर रही। बीजेपी के रेंवत राम डांगा पहले नंबर पर बने रहे। रेंवतराम डांगा 24324 वोटों के साथ 5428 की बढ़त बनाई। वहीं कनिका बेनिवाल को 18896 वोट मिले। इससे पहले खींवसर उपचुनाव के पहले दो राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल तीसरे नंबर रही हैं। बीजेपी के रेंवत राम डांगा 3427 वोटों से बढ़त बनाई। खींवसर सीट इसलिए खाली हुई थी क्योंकि यहां के विधायक हनुमान बेनीवाल सांसद चुने गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल रालोपा के टिकट से चुनाव मैदान में थीं। चुनाव प्रचार के दौरान कनिका बेनीवाल और उनके पति के बयानों ने खींवसर को काफी चर्चा में ला दिया था। इस चुनाव के नतीजे हनुमान बेनीवाल के राजनीतिक करियर पर भी असर डालेंगे। आरएलपी की एक सीट राजस्थान विधानसभा में थी। इस हार के बाद अब राजस्थान विधानसभा से आरएलपी की उपस्थित खत्म हो गई है।

खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कौन जीता?–

विधानसभा सीट            उम्मीदवार                         चुनाव चिन्ह    जीत/हार
खींवसर विधानसभा सीट    रेवंतराम डांगा(बीजेपी)         कमल            जीते
खींवसर विधानसभा सीट    डॉ. रतन चौधरी(कांग्रेस)       हाथ               तीसरे नंबर पर
खींवसर विधानसभा सीट    कनिका बेनीवाल(आएलपी)   बोतल             दूसरे नंबर पर

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति