असम के बजाली और धुबरी जिलों में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, तीन घायल

गुवाहाटी
असम के बजाली और धुबरी जिलों में शनिवार को सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बजाली जिले में एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में धुबरी जिले में तीन लोगों की तब मौत हो गई जब उनका वाहन अगोमोनी इलाके में गारेहाट के पास रास्ते में एक खड़े ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, बजाली में हुए हादसे की चपेट में आए लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। भबानीपुर में उनका वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानूर खान और मोइनुल हक तथा घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्रा अहमद के रूप में हुई है। धुबरी में हुए हादसे की चपेट में आए लोग गौरीपुर से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जारी रास मेला देखने जा रहे थे। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की पहचान धनजंय रॉय, बिकास कलिता और राम रॉय के रूप में हुई है। घायल खानींद्र रॉय को धुबरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति