20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी की जोड़ी ओपनिंग शतकीय साझेदारी करने में कामयाब

पर्थ
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे थे, जोकि रिकॉर्ड है। हालांकि दूसरे दिन भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का अंत किया और दूसरी पारी में दमदार शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इसके साथ ही इस जोड़ी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर राहुल-यशस्वी की जोड़ी ओपनिंग शतकीय साझेदारी करने में कामयाब हुई है। इससे पहले सिडनी में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के बीच 123 रन की साझेदारी हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया में छठवीं बार भारतीय ओपनर्स के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। विदेशी धरती पर अपना दूसरा मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल पहली पारी में कमाल नहीं दिखा सके लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहली पारी में भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन विवादास्पद तरीके से आउट हुए। राहुल ने पहली पारी में 74 गेंद में 26 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने भी अर्धशतक जड़ दिया है।

इससे पहले बुमराह ने एक पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 11वीं बार किया जबकि टेस्ट में पदार्पण कर रहे हर्षित राणा ने शानदार पहला स्पैल डाला जिसकी मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिये आखिरी जोड़ी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारत को आखिरी विकेट के लिये काफी इंतजार कराया । आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे जिसके बाद स्टार्क (113 गेंद में 26 रन) और हेजलवुड (31 गेंद में नाबाद सात रन) ने 18 ओवर तक चली 25 रन की साझेदारी की । इसकी वजह से भारतीय टीम 46 रन की ही बढत ले सकी

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति