उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम साय ने जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दी बधाई

रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं, इनकी वजह से ही जीत मिली है. जनता ने बीजेपी, मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र की जीत को लेकर सीएम ने कहा, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है. पिछले सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुआ, इस पर जनता ने मुहर लगाई है. मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीमए साय ने कहा, कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे हैं, चाहे वह राहुल गांधी हो, चाहे भूपेश बघेल हो, ये लोग जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय है.

बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने रिकॉर्ड 46167 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हराया है. सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है. सरकार ने 10 महीने में जो काम किया है उस पर जनता ने मुहर लगाया है. पुनः इस जीत के लिए मोदी जी को बधाई प्रेषित करता हूं.

10 महीनों के काम पर जनता ने लगाई मुहर : साय
सीएम साय ने कहा, रायपुर दक्षिण विधानसभा में श्यामबिहारी जयसवाल चुनाव प्रभारी थे. इस चुनाव में सारे मंत्री, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत सभी के प्रयास से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है. मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं. रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. साय ने कहा, हमारी सरकार 10 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया है. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात हो या किसानों को धान का बोनस या ₹3100 प्रति क्विंटल धान की कीमत देने की बात हो, रामलला दर्शन योजना की बात हो, हमारी सरकार ने 10 महीना में जो काम किए हैं उस पर रायपुर दक्षिण की जनता ने मुहर लगाई है. हमारे विधायक सुनील सोनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

जनता ने मोदी पर जताया विश्वास : बृजमोहन
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कमल का दक्षिण कमल फूल का गढ़ है और रहेगा. कांग्रेस के सभी मुद्दों को जनता ने खारिज कर दिया है. बृजमोहन ने कहा कि काम पर जनता ने मुहर लगाई है, सभी समीक्षाएं इस बार कांग्रस के हार का करण बना है. हमारी समीक्षा जीत का कारण बना है. बीजेपी को महाराष्ट्र जैसी सफलता मिलती रहेगी. जनता ने मोदी पर विश्वास किया है.

भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे भाजपाई
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद भाजपाई बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न मना रहे. सीएम विष्णुदेव साय, सुनील सोनी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल समेत तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यालय भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर, पटाखे फोड़कर ढोल-नंगाड़े के साथ जीत का जश्न मना रहे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति