विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव: मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा मंत्री रामनिवास रावत को 7 हजार से अधिक मतों से हराया

श्योपुर
श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा जीते हैं। मुकेश मल्होत्रा इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि उन्होंने प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत को 7 हजार से अधिक मतों से हराया है। खासबात यह है कि मुकेश मल्होत्रा भाजपा के ही कार्यकर्ता थे।

लेकिन लोकसभा चुनाव में जब रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे तो मुकेश मल्होत्रा ने कांग्रेस को ज्वाइनकर लिया था। कांग्रेस ने उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए उप चुनाव में टिकट दिया। मुकेश मल्होत्रा ने भी कांग्रेस के विश्वास को कम नहीं होने दिया।
 
भाजपा सरकार में शहरिया विकास प्राधिकरण के रहे हैं अध्यक्ष
मुकेश मल्होत्रा भाजपा सरकार में शहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। लेकिन जब लोकसभा चुनाव में रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थामा तो मल्होत्रा ने भी भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2023 में मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा से टिकट मांगा था। लेकिन टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन चुनाव हार गए। लेकिन वोट अच्छे मिले।
 
2023 में लड़े थे निर्दलीय चुनाव
साल 2023 में मुकेश मल्होत्रा निर्दलीय चुनाव मैदान में थे, उस दौरान आदिवासियों ने इनका जमकर साथ दिया था। इन्हें चुनाव में 45 हजार वोट मिले थे। मुकेश लंबे समय से विधानसभा में एक्टिव रहने वाले नेताओं में से एक हैं। मुकेश सहरिया समुदाय से आते हैं, इस सीट पर इस जनजाति के करीब 70 हजार वोटर हैं। साथ ही साथ जमीन पर इनकी सक्रियता देखी जाती है।

जमीन से जुड़े होने से कांग्रेस ने दिया टिकट
विजयपुर क्षेत्र में आदिवासी वोटर्स 70 हजार हैं। मल्होत्रा शहरिया जनजाति से आते हैं और उनकी समाज सहित क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी 45 हजार वोट मिले थे। इसलिए कांग्रेस ने उन पर दांव लगाया। आखिर में उपचुनाव में जीत मिल ही गई।
 
यह रही राजनीतिक यात्रा
    कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा भाजपा में सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रहे हैं। वर्ष 2023 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़े। इस चुनाव में मुकेश मल्होत्रा को 44128 वोट मिले। इस तरह बस तीसरे नंबर पर रहे।
    वर्तमान में वह ग्राम पंचायत सिलपुरी के सरपंच हैं। आदिवासी युवाओं को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती किए जाने को लेकर उन्होंने श्योपुर से भोपाल तक हजारों युवाओं के साथ पैदल यात्रा निकाली थी जिसके बाद वह सुर्खियों में आए थे।
    लोकसभा चुनाव के दौरान मुरैना में प्रियंका गांधी के समक्ष मल्होत्रा कांग्रेस में शामिल हुए थे। मल्होत्रा एलएलबी किये हुए है

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति