कटनी में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार, फसल खाने से हुई थी 10 हाथियों की मौत

कटनी
उमरिया में कोदो की फसल खाने से 10 हाथियों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि कटनी के रीठीके पांडी गांव में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार हो गए हैं।।रीठी थाना क्षेत्र के पोंडी गांव की घटना। आनन फानन में पड़ोसियों ने बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्‍सक ने बताया कि उपचार किया जा रहा है।

पीड़ितों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कोदो की रोटी खाने से रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पौड़ी गांव में चौधरी परिवार के 13 लोग बीमार हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ितों में तीन की हालत गंभीर है। जिनका आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

घर में कोदो की बनाई रोटी का सेवन किया था
पौड़ी गांव निवासी चौधरी परिवार के लोगों ने सुबह 10 बजे के लगभग घर में कोदो की बनाई रोटी का सेवन किया था जिसमें घर के बुजुर्ग, युवा और महिला एवं बच्चे शामिल थे। परिवार के सिर्फ दो लोगों ने रोटी नहीं खाई।

कुछ ही देर बाद पेट में दर्द और उल्टी दस्त
खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों के पेट में दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।
आसपास रहने वालों की मदद से स्‍वजन ने परिवार के लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी।
एक-एक कर लोगों के बीमार होने से पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

6 बच्चे और 7 परिवार के बड़े शामिल
बीमार लोगों में 6 बच्चे और 7 परिवार के बड़े शामिल है। बच्चों में सत्यम चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, विमलेश, संध्या, खुशी, काव्या चौधरी हैं, जबकि बड़ों में राजकुमारी चौधरी, मिथला बाई,आरती चौधरी, अभिलाषा, विनोद, प्रमोद, ललित चौधरी शामिल हैं। ललित, राजकुमारी व एक अन्य की हालत खराब है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति