फिर ट्रेन पलटाने की कोशिश, पीलीभीत-बरेली रेलवे लाइन ट्रैक पर रखा 12 MM मोटा सरिया इंजन से टकराया

पीलीभीत.
बरेली जाने वाली रेलवे लाइन पर अराजकतत्वों ने लोहे की सरिया फंसा दी। रात में जब यात्री ट्रेन गुजरी तो उसका इंजन सरिया से टकराया। इस पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल व थाना पुलिस को सूचना दी गई। लोहे का सरिया हटाने के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने इस घटना की प्राथमिकी जहानाबाद थाने में लिखाई है। इसमें बताया गया कि शुक्रवार की रात पीलीभीत-शाही स्टेशनों के मध्य रेलवे किमी 267-2 के रेल पथ पर किसी ने लोहे की सरिया रख दी।

लोहे की सरिया से टकराने के बाद ट्रेन को रोका गया
पीलीभीत से बरेली सिटी जाने वाली ट्रेन (053-2) रात 9.16 बजे वहां पर पहुंची तो ट्रैक पर रखी लोहे की सरिया इंजन से टकराई। जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। इससे दुर्घटना हो सकती थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान बूझकर रेल संरक्षा एवं यात्रियों के जान माल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया।

12 एमएम मोटी और 25 फीट लंबी है सरिया
सरिया 12 एमएम मोटी और 25 फीट लंबी है, जिससे ट्रैक से हटवाकर शाही स्टेशन पर सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति