यशस्वी-राहुल की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया में बना दिया बहुत बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली.
पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार वापसी की है। पहली पारी में सस्ते में ढेर होने वाली टीम इंडिया तीसरे दिन तक आते-आते मेजबान टीम पर हावी हो गई है। इसका कारण भारत की शानदार गेंदबाजी के अलावा यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की बल्लेबाजी भी है। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के मजबूत गेंदबाजी अटैक को घुटने पर ला दिया और रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय टीम पहली पारी में 150 रनों पर ही ढेर हो गई थी। यशस्वी ने पहली पारी में खाता तक नहीं खोला था। वहीं केएल राहुल ने 26 रनों की अहम पारी खेली थी। दोनों ने दूसरी पारी में कसर निकाली। यशस्वी ने शतक जमाया तो राहुल अर्धशतक बनाने में सफल रहे।

बना दिया रिकॉर्ड
यशस्वी और राहुल की पहली पारी में साझेदारी सिर्फ पांच रनों की रही थी, लेकिन दूसरी पारी में इन दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दूसरी पारी में यशस्वी और राहुल ने 201 रनों की साझेदारी की और इसी के साथ रिकॉर्ड बना दिया। ये ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहले विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने सुनील गावस्कर और कृष्णामचारी श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ा है। इन दोनों ने साल 1986 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में पहले विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी की। 38 साल बाद राहुल और यशस्वी ने इस साझेदारी को तोड़ा वो भी पहले ही मौके में। ये टेस्ट मैच में पहला मौका है जब राहुल और यशस्वी भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और इसे दोनों ने जमकर भुनाया।

राहुल नहीं बना पाए शतक
यशस्वी तो पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहली पारी की गलती नहीं दोहराई और शानदार पारी खेली। यशस्वी ने शतक जमाया। हालांकि, राहुल ये काम नहीं कर सके। वह 77 रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले जा सके। राहुल को स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। राहुल ने अपनी पारी में 176 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति