कनाडाई पीएम का सोशल मीडिया पर विरोध

ओटावा.

कनाडा के शहर मॉन्ट्रीयाल में हिंसा के बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में नाचते-गाते दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका विरोध करना और ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि ट्रूडो मॉन्ट्रीयाल में पापिनौ जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कथित तौर पर शुक्रवार को अपने परिवार के साथ टोरंटो में टेलर स्विफ्ट के एराज़ टूर कॉन्सर्ट में भाग लिया था। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक्स पर पोस्ट किये गये वायरल वीडियो  उन्हें दर्शकों के बीच नाचते और गाते हुए दिखाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं।

यूजर्स कर रहे ट्रोल
रोमन सम्राट नीरो से तुलना करते हुए यूजर्स ने कहा कि ट्रूडो भी ऐसे ही कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि प्राचीन परंपरा के अनुसार, जब रोम जल रहा था, तब सम्राट नीरो मंच पर आए और कविता पढ़ी। इसी तरह यहां ट्रूडो कर्ज को दोगुना कर 1.2 ट्रिलियन डॉलर करने और कनाडा की सीमाएं खोलकर आवास संकट पैदा करने के बाद आज रात के टेलर स्विफ्ट कॉन्सर्ट में नाच रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ट्रूडो टेलर स्विफ्ट कॉन्सर्ट में थे, जबकि मॉन्ट्रीयाल जल रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि जस्टिन ट्रूडो कल रात टेलर स्विफ्ट कॉन्सर्ट में दोस्ती का आदान-प्रदान कर रहे थे, जब हम सभी को पता चला कि मॉन्ट्रीयाल में आग लगी हुई है।

मॉन्ट्रीयाल में हिंसक प्रदर्शन
दरअसल, 22 नवंबर को मॉन्ट्रीयाल में इस्राइल विरोधी प्रदर्शन हो रहे थे, तभी वहां हिंसा भड़क गई। खास तौर पर तब जबकि  वहां के क्यूबेक महानगर में नाटो प्रतिनिधि गठबंधन की वार्षिक सभा हो रही थी। उस समय प्रदर्शनकारियों ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का विरोध कर रहे थे। ये हिंसा तब और बढ़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला जलाया। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने करीबन 800 लोगों ने वाहनों में आग लगा दी। इतना ही नहीं आसपास की दुकानों की खिड़कियां तोड़ दीं और स्मॉग बम भी छोड़े। इसके बाद, पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी करना पड़ा। इस हिंसा के मामले में मॉन्ट्रियाल पुलिस ने कथित तौर पर अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ट्रूडो ने की आलोचना
इस हिंसा की जस्टिन ट्रूडो ने आलोचना भी की है। शनिवार को ट्रूडो ने कहा कि मॉन्ट्रियाल दंगाइयों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने कल रात मॉन्ट्रियाल की सड़कों पर जो देखा वह भयावह था। जहां भी हम यहूदी विरोधी भावना, धमकी और हिंसा के कृत्यों को देखते हैं, उनकी निंदा की जानी चाहिए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति