पति KL Rahul की शानदार पारी पर झूमीं अथिया शेट्टी, बोलीं- ‘कभी हार नहीं मनाता’

नई दिल्ली.
बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की जोड़ी भी खेल और मनोरंजन जगत के रिश्ते को मजबूती देती है। मौजूदा समय में राहुल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं और इस 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में उन्होंने जुझारू अर्द्धशतकीय पारी खेली है। जिसको लेकर अब उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने केएल राहुल की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

अथिया ने की राहुल की तारीफ
पर्थ के मैदान पर केएल राहुल ने दूसरी पारी में बेहतरीन पारी खेलते हुए 77 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी इस इंनिंग को शतक में तब्दील करने से चूक गए। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यशस्वी जायसवाल का साथ निभाया और पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 201 रनी शानदार ओपनिंग साझेदारी निभाई। केएल राहुल का पारी को लेकर अब वाइफ अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है।

इस तरह से अथिया शेट्टी ने राहुल की कमाल की बल्लेबाजी की प्रशंसा की है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब केएल राहुल ने क्रिकेट के मैदान में धमाल मचाया और उनकी लेडी लव की तरह इस तरह प्रतिक्रियाएं सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार अथिया शेट्टी ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। इतना ही नहीं अक्सर ये कपल सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीरों को शेयर करता रहता है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं और वे पोस्ट खूब वायरल होती हैं।

जल्द मां बनेंगी अथिया शेट्टी
बीते साल की शुरुआत में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी हुई थी। कुछ समय में ये कपल दो से तीन होने वाला है, क्योंकि जल्द ही अथिया अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। बता दें कि अथिया हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और सूरज पंचोली की फिल्म हीरो से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति