राजस्थान सरकार के एक वर्ष पर मिलेंगी बेहतरीन सौगातें: संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शनिवार को चूरू जिले के सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए और जिले में विकास गतिविधियों के बारे में जानकारी ली पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदेशवासियों को बेहतरीन सौगात मिलेगी। युवाओं को रोजगार क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे तथा सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा।

प्रदेश सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए कृत संकल्पित है। हम सरकारी विभागों में कामकाज की गति को तीव्र करने के उद्देश्य से सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर की भर्ती कर रहे हैं। सरकार का पूर्ण प्रयास रहेगा कि मार्च तक सभी विभागों में सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर पदस्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाए। सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की राह आसान हो और लाभान्वितों से सकारात्मक फीडबैक सामने आएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शासन-प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि आमजन को सुलभ सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता से काम करें।  विधायक हरलाल सहारण ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में रूबरू करवाया। इस अवसर पर पटेल ने चूरू जिले में पेयजल समस्या, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, राजस्व प्रकरणों, जिलेवासियों की आजीविका, रोजगार व आय के स्रोत तथा आमजन की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

जिला कलक्टर सुराणा ने जिला प्रशासन की गतिविधियों, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति और प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की मंशानुरूप आमजन को सुविधाओं का समुचित लाभ मुहैया करवाने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। टीम के बेहतर सामंजस्य के साथ जिलेवासियों को सभी सेक्टरों में बेहतरीन सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकार के निर्णयों एवं योजनाओं को जिले की जनता तक शत-प्रतिशत क्रियान्वित करते हुए लाभान्वित करने का आश्वासन दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति