बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: पहले मुकाबले में ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया, यशस्वी-कोहली और बुमराह ने काटा गर्दा

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। रविवार को मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर पहुंच गई। भारत ने 534 रनों का विशाल टारगेट रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने आज स्टंप्स तक दूसरी पारी में 4.5 ओवर में 12 रन जोड़कर 3 विकेट गंवा दिए। कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत गुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दो और मोहम्मद सिराज ने एक झटका दिया। नाथन मैकस्वीनी (0), पैट कमिंस (सी) और मार्नस लाबुशेन (3) पवेलियन लौट चुके हैं। उस्मान ख्वाजा 3 रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले, भारत ने विराट कोहली के शतक के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 487 रन पर घोषित की। कोहली के अलावा भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा। उन्होंने 161 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 77 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को अगर पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज करनी है तो इतिहास रचना होगा। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हाइएस्ट टारगेट चेज 418 रन का है। आज तक टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे अधिक रन का टारगेट चेज नहीं हुआ है। भारत ने पहली पारी में 150 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम मात्र 104 रप सिमट गई थी। पहली पारी के बाद भारत के पास 46 रनों की बढ़त थी। तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 4.2 ओवर में 12 रन जोड़कर 3 विकेट गंवा दिए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति