यूक्रेन ने किया सबसे बड़ा मिसाइल हमला, उत्तर कोरिया के 500 सैनिकों की हुई मौत, दहल उठा रूस

सियोल
रूस के पश्चिमी कु‌र्स्क क्षेत्र में कीव की ओर से किए गए मिसाइल हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए। ग्लोबल डिफेंस कार्प का हवाला देते हुए योनहाप समाचार एजेंसी ने दावा किया कि कु‌र्स्क क्षेत्र पर स्टार्म शैडो मिसाइल से यूक्रेन ने हमला बोला था। उत्तर कोरिया ने रूस में 10,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि कु‌र्स्क में युद्ध में शामिल उत्तर कोरियाई सैनिक हताहत हुए हैं। रॉयटर्स के अनुसार, रूस ने कु‌र्स्क क्षेत्र में सैन्य अभियान तेज कर दिया है। वह यूक्रेनी सेना को पीछे धकेलने में कामयाब भी हो रही है। इस अभियान के कारण यूक्रेन ने कु‌र्स्क में कब्जा किए गए क्षेत्र का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा खो दिया है। अगस्त में हमले के बाद लगभग 1,376 वर्ग किलोमीटर पर यूक्रेनी सेना ने नियंत्रण कर लिया था। अब यह लगभग 800 वर्ग किलोमीटर बचा है।
 
आगे बढ़ रही है रूसी सेना
कु‌र्स्क में हमले का कीव का उद्देश्य पूर्वी और उत्तर पूर्वी यूक्रेन में रूसी हमलों को रोकना था। इसका शुरुआत में लाभ भी दिखा, लेकिन अब रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क में आगे बढ़ रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति का मुख्य उद्देश्य पूरे डोनबास पर कब्जा करना था, जिसमें डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र शामिल हैं। पुतिन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात हमें कु‌र्स्क क्षेत्र से बाहर धकेलना है। वह हमें 20 जनवरी तक क्षेत्र से बाहर धकेलना चाहते हैं, जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

रूस ने कीव पर ड्रोन से बोला हमला
यूक्रेन ने कीव पर ड्रोन से हमला बोला। यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली की ओर से कीव क्षेत्र को निशाना बनाने का प्रयास करने वाले 10 ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया। रात भर के दौरान यूक्रेन ने 73 ड्रोन गिराने का दावा किया है। किसी तरह के नुकसान की अब तक सूचना नहीं है। वहीं यूक्रेन ने भी कु‌र्स्क क्षेत्र में ड्रोन से हमला बोला है। रूस ने इनमें से 27 ड्रोन को मार गिराया है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले एक हजार दिनों से जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को रुकवा देंगे। अब पूरी दुनिया की निगाहें इसी पर टिकीं हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति