41वीं ईएजी बैठक में शामिल होने विदेश से आए मेहमानों के लिए छप्पन दुकान पर सभी पकवान निश्शुल्क उपलब्ध रहेंगे

इंदौर
अतिथि सत्कार हमारे इंदौर की पहचान रहा है। देश-विदेश से जो भी पर्यटक आते हैं, यहां का सत्कार पाकर प्रसन्न हो जाते हैं। शहर में आज से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूरेशियन समूह की 41वीं ईएजी बैठक में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के लिए छप्पन दुकान पर सभी पकवान निश्शुल्क उपलब्ध रहेंगे। अतिथियों के साथ ही जिला प्रशासन से भी इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें जिस दुकान पर जो पकवान पसंद आएगा, वे उसे खा सकेंगे। व्यापारी भी छप्पन की प्रसिद्ध पानी पुरी, दही पुरी, मक्का की रोटी व सरसों की साग, हाट डॉग, शिकंजी, रसमलाई, पेटिस, कुल्फी आदि का स्वाद लेने की मनुहार करेंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए छप्पन दुकान पर तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी दुकानों पर कर्मचारियों के लिए यूनिफार्म पहनना अनिवार्य रहेगा। कर्मचारी एप्रिन और हैंड ग्लब्स पहने रहेगा।
 
हाईजीन लेवल का ऑडिट करने को कहा
छप्पन दुकान व्यापारी संघ के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बताया कि अतिथि सत्कार के लिए हमारा शहर हमेशा प्रसिद्ध रहा है। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधि से छप्पन की सभी दुकानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हमने एजेंसी को हाईजीन लेवल का ऑडिट करने के लिए भी कहा है।

छप्पन दुकान पर खाद्य विभाग ने की जांच
अतिथियों को शुद्ध खानपान मिले, इसके लिए 56 दुकान पर खाद्य विभाग ने शनिवार को जांच की। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा 56 दुकान पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की सहायता से आमजन एवं व्यापारियों को खाद्य पदार्थों मे मिलावट की जांच करने के आसान तरीकों से अवगत करवाया गया।

मौके पर ही जांच कर दी गई रिपोर्ट
50 खाद्य पदार्थों की जांच मौके पर ही कर विक्रेताओं को जांच रिपोर्ट भी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार के मसाले, सास, चटनी, मिल्क प्रोडक्ट, मिठाइयां, साबूदाने के प्रोडक्ट, कचौरी, खोपरा पेटिस आदि के करीब 35 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि जिन होटलों में मेहमान रूकेंगे, वहां भी जांच की जा रही है। उन्हें शुद्ध खानपान मिले, इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए टीम समझाइश भी दे रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति