हरदोई में बस से भिड़ी बोलेरो,4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

हरदोई

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार की तड़के प्राइवेट बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं हैं. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बोलेरो सवार शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

हरदोई में भीषण सड़क हादसा. देखें वीजुअल्स

रविवार को चौबेपुर के गबड़हा में एक मैरिज हॉल से शादी समारोह था. इसमें शामिल होकर 9 लोग बोलेरो से लौट रहे थे. सोमवार की तड़के 3 बजे के आसपास मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. सभी लोग वाहन में फंस गए.

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बोलेरो के गेट को काटकर किसी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला. हालांकि तब तक सीमा देवी (40), प्रतिमा (32), प्रतिभा (42), बोलेरो चालक शुभम (28), रामलली (52) समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी थी.

हादसे में विमला (40), केशव (12), शौर्य (10) और आजिग (12) गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें सीएचसी मल्लावां पहुंचाया. यहां से हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मरने वाले हरदोई के माधौगंज इलाके के सेउदही और गौरीनगर कुरसठ के रहने वाले थे. घायल भी इन्हीं दो जगहों के रहने वाले हैं.

हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बस में सवार यात्री भी निकल गए. हादसे के बाद कुछ देर तक जाम लगा रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई.

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आशंका है कि कोहरे के कारण ड्राइवर को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ. बस सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं हैं. बोलेरो सवार लोगों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ ही शोक संवेदना भी व्यक्त की है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति