जिला बदर गुण्डा सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी को उल्लंघन करते हुए अनूपपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

अनूपपुर
जिला अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में जिले के सूचीबद्ध निगरानी एवं जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, रविवार की रात कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने जिला बदर गुण्डा सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी को आदेश का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार किया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिंह, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले एवं वाहन चालक प्रह्लाद शामिल थे, ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर के पास गश्त के दौरान कार्रवाई की। टीम ने आरोपी सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी (30 वर्ष), निवासी खेड़िया पेट्रोल पंप के पास वार्ड नंबर 2, अनूपपुर को गिरफ्तार किया।

 आरोपी का आपराधिक इतिहास:
           सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी थाना कोतवाली अनूपपुर का सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश है। वर्ष 2016 से अब तक उस पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और अवैध वसूली जैसे 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं।

               पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अनूपपुर द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1), 5(क)(ख )एवं धारा 7 के तहत आरोपी को एक वर्ष के लिए अनूपपुर जिले और उससे लगे शहडोल, उमरिया एवं डिंडौरी जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया था।

 गिरफ्तारी एवं मामला पंजीकरण:
         रविवार रात आदेश का उल्लंघन करते हुए सतेन्द्र सिंह उर्फ लूरी अनूपपुर शहर में घूमते पाया गया। इस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 499/24 धारा 223 बी.एन.एस. 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनूपपुर पुलिस का यह सख्त रुख जारी रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति