राजस्थान-भरतपुर में लॉरेंस विश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख की रंगदारी

भरतपुर.

शहर के कुम्हेर गेट निवासी विवेक शर्मा से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, साथ ही पीड़ित को कॉल और मैसेज कर धमकी दी गई है कि यदि रकम नहीं दी गई, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मामले को लेकर विवेक शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विवेक शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की थी। जब उन्होंने कॉल काट दिया, तो धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें लिखा था- आगे के मैसेज विश्नोई ग्रुप से मिलेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को एक और मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि 50 लाख रुपये तैयार रखना, कल फोन करेंगे, पैसा नहीं दिया तो गोली मार दी जाएगी। लॉरेंस विश्नोई गिरोह, जय श्री राम। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
मामले की जांच कर रहे विशेषज्ञों का मानना है कि रंगदारी मांगने का तरीका लॉरेंस विश्नोई गैंग के तरीके से मेल नहीं खाता। गैंग आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग करता है, जबकि इस मामले में भारतीय नंबर से कॉल और साधारण टेक्स्ट मैसेज का उपयोग किया गया है।

शहर में फैली दहशत
इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति