राजस्थान-हनुमानगढ़ में ट्रक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत

हनुमानगढ़.

हनुमानगढ़ जिले के भादरा के गांव भिरानी में ट्रक की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। भादरा के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हरियाणा के हिसार रेफर कर दिया गया। हादसा रविवार को हनुमानगढ़ के भादरा तहसील के भिरानी थाना क्षेत्र के भादरा-सिरसा सड़क मार्ग पर गांधी हैड के पास हुआ।

घटना के संबंध में महेंद्र पुत्र गोपाल निवासी भोजासर तहसील भादरा ने रविवार को पुलिस थाना भिरानी में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसका बेटा मनीष व उसके साथी नरेश, रमेश, अनुज एवं सुशील, हरियाणा के सिरसा से शादी समारोह में शामिल होकर कार से रात को वापस अपने गांव भोजासर आ रहे थे। रात में करीब 3 बजे भादरा-सिरसा रोड पर गांधी हैड पास सामने से आए ट्रक नंबर आरजे 32 जीबी 4220 के ड्राइवर ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। हादसे में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हरियाणा के हिसार रेफर किया गया है। रविवार देर शाम को भिरानी पुलिस थाना ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं राजकीय उप जिला चिकित्सालय भादरा में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति