रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून.
सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8.00 सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर राजपुर रोड से होते हुए सचिवालय का एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात एटीएम चौक पर समाप्त हुआ। रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता को अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन प्रदीप सिंह रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा एवं महासचिव राकेश जोशी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजेंद्र प्रसाद जोशी एवं महिला वर्ग में गोदावरी रावत चैंपियन रहे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न आयु समूह के महिला ओपन वर्ग में रश्मि, 30 प्लस में रेखा, 40 प्लस में निधि, एवं पुरुष ओपन वर्ग में कुशल सिंह, 30 प्लस में शोबन सिंह, 50 प्लस में दिनेश चंद्र तथा 60 प्लस में आरएस चौहान प्रथम स्थान पर है। क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी ने अवगत कराया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन कर सचिवालय परिसर में कार्यरतअधिकारी कर्मचारियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष रीता कौल, रीना शाही, निधि, अर्चना कोहली, चंद्रशेखर, सुभाष चन्द्र लोहनी, डॉ आरएस राणा, प्रदीप पपनै, जीडी नौटियाल, रूपचंद गुप्ता, हर्षमणि भट्ट, एमपी रतूड़ी सहित 50 से अधिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति