वेस्ट जोन इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता, बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र बने विजेता

सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. गोयल ने किया पुरूस्कृत

भोपाल
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता के तहत पश्चिम क्षेत्रीय प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की ब्रास बैंड विधा में मध्यप्रदेश और पाइप बैंड विधा में महाराष्ट्र के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाली ये दोनो टीमें गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आगामी 24 एवं 25 जनवरी 2025 को पश्चिम का प्रतिनिधित्व करेंगी। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने विजेता टीमों को पुरूस्कृत किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भोपाल की महापौर मालती राय और आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह ही किया था।

प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी अर्चना अली ने बताया कि वेस्ट जोन के 6 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र गोवा एवं केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादर नगर हवेली के विजेता प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें ब्रास बैंड विधा में प्रथम स्थान मध्यप्रदेश, द्वितीय स्थान राजस्थान तथा तृतीय स्थान गोवा की टीम ने प्राप्त किया। पाइप बैंड विधा में महाराष्ट्र की टीम प्रथम, गुजरात की द्वितीय और राजस्थान की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग की प्रतियोगिता 27 नवम्बर को होगी। बालक वर्ग में भी ब्रास बैंड विधा और पाइप बैंड विधा की विजेता टीमें गणतंत्र दिवस 2025 के उपलक्ष्य में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 24 एवं 25 जनवरी 2025 को सहभागिता करेंगी।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता, संचालक लोक शिक्षण श्री डी. एस. कुशवाह एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ऑडियन्स उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति