छत्तीसगढ़-दुर्ग में युवक ने प्रेमिका और उसके दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन में की आत्महत्या

दुर्ग.

दुर्ग में भिलाई के एक युवक ने ट्रेन में टॉयलट के अंदर गमछे से फांसी लगाकर सुसासड कर लिया। गोदिया इंटरसिटी ट्रेन में जब एक महिला टॉयलेट गई तो युवक का लटकता शव देख जीआऱपी को इसकी जानकारी दी। गोंदिया जीआरपी पुलिस ने उसके शव को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारने के बाद परिजनों को सूचित किया।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद युवक के शव को परिजनों सौंपा जाएगा। परिजनों का आरोप है कि मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके कुछ दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके चलते वह बहुत परेशान हो गया था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी इस दौरान 23 नवंबर को परिजनों को जानकारी लगी की जगबंधु उर्फ जग्गू का इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में लटकता शव बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक युवक गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों से परेशान हो गया था जिसके चलते सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले मृतक जगबंधु उर्फ जग्गू ने अपने दोस्त को रो-रो कर अपनी परेशानी को बयां करने पूरे 19 मैसेज भेजे। जिसमें अपने प्यार, प्रेमिका की बेवफाई, अपनी गलती और मिल रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। साथ ही इसमें प्रेमिका, उसकी बहन, और उसकी एक सहेली की वजह से आत्महत्या करने की भी बात कही है। इस पूरे मामले में घरवालों का कहना है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति