पर्थ टेस्ट मैच के बाद रवि शास्त्री समेत 9 दिग्गजों की भविष्यवाणी फेल

नई दिल्ली
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले कई दिग्गजो ने इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने बताया था कि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम कहां पर मुकाबला जीतने वाली है। हालांकि, पर्थ टेस्ट मैच के बाद रवि शास्त्री समेत 9 दिग्गजों की भविष्यवाणी फेल हो गई। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिर्फ दो ही ऐसे कमेंटेटर थे, जिन्होंने पर्थ टेस्ट मैच को लेकर सबसे सटीक भविष्यवाणी की। हालांकि, किसी ने भी ये नहीं कहा था कि ये मैच ड्रॉ होगा। दो कमेंटेटर्स ने भारत की जीत और 9 कमेंटेटर्स ने ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी पर्थ टेस्ट को लेकर की थी।

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स के कमेंटेटर्स इसमें शामिल हुए थे कि कौन सी कब और कहां मुकाबला जीत सकती है। इसमें फॉक्स क्रिकेट, 7 क्रिकेट, एबीसी स्पोर्ट और स्टार स्पोर्ट्स के 11 कमेंटेटर्स ने भाग लिया। यहां तक कि फोक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने भी पर्थ टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन उनका ये प्रिडिक्शन फेल रहा। उनके अलावा ग्रेग बेलवेट, ट्रेंट कोपलैंड, एरोन फिंच, डैमियन फ्लेमिंग, माइक हसी, ब्रेंडन जूलियन, साइमन कैटिच और ग्लेन मैकग्रा की भविष्यवाणी फेल रही।

वहीं, चैनल 7 की कमेंटेटर कैटी मार्टिन और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के कमेंटेटर जतिन सप्रू ने ही पर्थ में भारतीय टीम के जीतने की भविष्यवाणी की थी। इन्हीं दो कमेंटेटर्स का प्रिडिक्शन सटीक रहा। भारत ने पर्थ में 295 रनों से विशाल जीत दर्ज की। आपको बता दें, इन सभी कमेंटेटर्स ने एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए भी भविष्यवाणी की है और कहा कि ये मुकाबला सिर्फ और सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने वाली है। अगर भारत इस मुकाबले को जीतने में सफल हो जाता है तो इस बार 11 के 11 कमेंटेटर्स का प्रिडिक्शन फेल हो जाएगा। ड्रॉ होने पर भी इनकी भविष्यवाणी धरी की धरी रह जाएगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति