मुरैना में बड़ा हादसा, विस्फोट के चलते तीन मकान ढह गए, चार लोगों की मौत हो चुकी

 मुरैना

 मध्य प्रदेश के मुरैना में दर्दनाक हादसा हो गया। राठौड़ कॉलोनी में आधी रात को विस्फोट होने से तीन मकान ढह गए। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जोरदार विस्फोट हुआ। इसके साथ ही पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है।

पटाखों की वजह से विस्फोट की आशंका

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि आज रात करीब 12:00 बजे मुरैना के राठौड़ कॉलोनी में एक विस्फोट हुआ। विस्फोट से कुल तीन घर प्रभावित हुए हैं और चार से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो महिलाओं की मौत हो गई। इस मामले में जांच जारी है, तथ्य सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि घर में रखे पटाखों में विस्फोट की वजह से हादसा हुआ। हालांकि इसे लेकर पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है।

मामले की जांच के लिए टीम गठित

पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में जांच के बाद विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को उचित सहायता देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के व्यक्ति का घर है। घटना के वक्त उनकी पत्नी विद्या राठौर (उम्र 55 वर्ष) मकान में अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। साथ ही पूजा राठौर (उम्र 23 वर्ष) की भी इस घटना में मृत्यु हो गई।

ब्लास्ट से दूर तक गिरा मलबा

ब्लास्ट के चलते पास के ही रहने वाले आकाश राठौर के दो मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आकाश राठौर ने बताया जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया और उसका मलबा काफी दूर तक उछलकर गिरा। हालांकि पूरी घटनाक्रम के बाद मुरैना पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टंच रोड के राठौर कॉलोनी में हुआ। एक महीने पहले भी कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम पुरा में ऐसा ही धमाका हुआ था। तब 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां बेटी के शव निकाले गए थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एसपी समीर सौरभ ने आगे बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे से जुड़े और अपडेट आने पर जानकारी साझा की जाएगी। अभी तक इस घटना का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है। प्राइमरी फोकस हमलोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन है। हम लोग देखते हैं कि क्या कारण हो सकता है। धमाके कैसे हुआ इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। यह ब्लास्ट मुंशी राठौर नाम के शख्स के मकान में हुआ है। मुंशी राठौर के मकान में रहने वाले किराएदार ब्लास्ट की जद में आ गए। इनमें से वैजयंती कुशवाहा और उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमला कुशवाहा की मलबे में दबकर मौत हो गई। धमाके की वजह से मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर का मकान भी ढह गया। उनकी पत्नी विद्या राठौड़ और पूजा राठौर की भी मौत हो गई।
पटाखों की वजह से हादसे का शक

मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से ढहे मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। मौके पर पहुंचे एसपी समीर सौरभ ने बताया कि अभी जांच कर रहे हैं। तथ्य सामने आएंगे, तभी कुछ कहा जा सकेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति