समारोह से 50 लाख के जेवरात लेकर भाग रहे चोरों की कार पलटी, एक की मौके पर मौत, दो गिरफ्तार

दमोह
 दमोह जिले में एक शादी समारोह से 50 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर भाग रहे चार चोरों में से एक की मौत हो गई। वहीं दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि एक चोर अभी फरार है। दरअसल, चोरी करके भाग रहे चोरों की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। जिसमें एक चोर की मौत हो गई। वहीं फरार चोर की पुलिस तलाश कर रही है।

चोरों की कार के साथ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दमोह के राधिका पैलेस मैरिज गार्डन से सेठ परिवार की शादी समारोह के संगीत कार्यक्रम के दौरान करीब पचास लाख रुपए के आभूषणों से भरा एक सूटकेस लेकर शातिर चोर फरार हो गए। मैरिज गार्डन से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई। वहां से भागने के बाद चोरों की कार हादसे की शिकार हो गई। गाड़ी में कुल चार चोर थे। एक्सीडेंट के चलते एक चोर की मौत हो गई।

गहनों से भरा सूटकेस बरामद

हादसा मैरिज गार्डन से तकरीबन तीस किलोमीटर दूर घाट पिपरिया के पास हुआ। चोर ऑल्टो कार से भाग रहे थे। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय एक चोर की मौत हुई। एक फरार हो गया जबकि दो अन्य आरोपी को दमोह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चोरी हुआ लाल रंग का सूटकेस पुलिस ने बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि चोर राजगढ़ जिले के कड़िया गांव के हैं, जो इसी तरह की चोरियां करने में माहिर हैं।

मृतक चोर की पहचान युग सिसोदिया के रूप में हुई है। वहीं देवेंद्र व सोनू नाम के दो चोर पुलिस हिरासत में हैं। उन दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरार चोर की पहचान रितिक के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। शादी समारोह के बीच शातिर चोर कुछ इस तरह लाल सूटकेस ले जाने में सफल हुए कि किसी को भनक तक नही लगी। शिकायत करने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने ही सूटकेस का लॉक खोला और सारे जेवरात जस के तस पाए। आभूषणों की कीमत तकरीबन पचास लाख बताई जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति