अगर हम मुस्लिम धर्म का सम्मान करते हैं, तो वो भी गौमाता, गंगा, सनातन धर्म के मान बिंदू का सम्मान करें: राज्यमंत्री टेटवाल

राजगढ़
 मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस विडियो में मंत्री गौतम टेटवाल ने अजान के लिए अपना भाषण रोक दिया।

राज्य मंत्री का ये विडियो रविवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र के भूमि पूजन कार्यक्रम का बताया जा रहा है। दरअसल राज्य मंत्री गौतम टेटवाल रविवार को अपने ग्रह नगर राजगढ़ जिले के सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के म‌ऊ गांव में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र और 49 लाख की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन करने गए थे।

मंत्री बोले- वसधैव कुटुंबकम हमारी संस्कृति मंत्री कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शाम 7.15 बजे (ईशा) की अजान शुरू होने पर उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया। फिर मंच से ही कहा- उससे डरो, वह एक है। नेक काम करो। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्। संपूर्ण भूमि गोपाल की है। वसुधैव कुटुंबकम हमारी संस्कृति है।

हमारी संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे मंत्री गौतम टेटवाल ने बाद में कहा- गौ माता का सम्मान करें। गंगा जी का सम्मान करें। सनातन हिंदू समाज के स्वाभिमान के मान बिंदु हैं, उनका सम्मान करें। हमारी उपासना पद्धति का सम्मान करें।

मंत्री ने कहा- अगर हम मुस्लिम धर्म का सम्मान करते हैं। अजान का हमने इसलिए सम्मान किया, ठीक है, अजान हो रही है, तुम पांच टाइम नमाज पढ़ों, लेकिन उसका मतलब यह नहीं कि तुम हमारे मान बिंदु, हमारी संस्कृति के बिंदुओं को अपमानित करो। इसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम सब धर्म का सम्मान करते हैं।

मंत्री ने कहा- सबका ईश्वर एक है। सभी नदियां और नाले मिलकर समुद्र में विलीन हो जाते हैं, फिर भी उसमें पवित्रता होती है। इसी तरह ईश्वर एक है, इसी तरह सारे धर्म मिलकर सनातन धर्म में विलीन हो जाते हैं।

क्या है पूरा मामला
जब वह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी राज्य मंत्री को मस्जिद में होने वाली नमाज की आवाज सुनाई दी। इसके बाद मंत्री गौतम टेटवाल ने अपना भाषण रोक दिया। कुछ देर तक तो‌ लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब लोगों को अजान की आवाज सुनाई दी तो वह मामला समझ ग‌ए। इसके बाद मंत्री गौतम टेटवाल ने अजान पूरी होने बाद वापस अपना भाषण शुरू किया।

भाषण में क्या बोले मंत्री टेटवाल
इस दौरान मंत्री ने कहा कि उससे डरो वो एक है, नेक काम करो, और संस्कृत में सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत श्लोक का उच्चारण किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में सब लोग सुखी रहें, निरोगी रहें, शांति से रहे, ये वो भी कह रहा है और हम भी कह रहे हैं। लेकिन सुनने वाले सुन नहीं रहे हैं। राज्यमंत्री गौतम टेटवाल का अजान को‌ लेकर भाषण रोकने का ये विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति