संजय झा ने कहा- विपक्ष ने संविधान को लेकर जनता के बीच फैलाया झूठ, हार के बाद चेहरा बेनकाब

नई दिल्ली
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने की शुरुआत पीएम मोदी ने की थी। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में जनता के बीच संविधान को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश की। लेकिन चुनावी राज्यों में हार के बाद विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया है। जनता विपक्ष के झूठ और फरेब की राजनीति में आने वाली नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए तमाम काम किए है। जनता का भरोसा पीएम मोदी पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

संजय झा ने आगे कहा कि पहले चुनाव नहीं होते थे, गरीबों को सत्ता से वंचित कर दिया जाता था। पहले मतपत्रों और मतपेटियों को लूट लिया जाता था। गरीबों को ताकत तब मिली जब ईवीएम आया। हम इसके समर्थक हैं। जब विपक्ष चुनाव जीते तो ईवीएम ठीक जब हारे तो इसे दोषी ठहराना जायज नहीं है। जनता ऐसे लोगों का हिसाब ले रही है। सर्वसमाज को लेकर चलना और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

संविधान सदन में संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी ने संविधान की ऐतिहासिक यात्रा और गौरवशाली विरासत का सम्मान करने के लिए एक विशेष डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने “भारत के संविधान का निर्माण: एक झलक” और “भारत के संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा” नामक पुस्तकों का विमोचन भी किया।

संविधान दिवस भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

 

admin

Related Posts

ISIS पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, नाइजीरिया में हवाई हमला; स्ट्राइक का वीडियो वायरल

वाशिंगटन  क्रिसमस के मौके पर अमेरिका ने पश्चिम अफ्रीका में आतंकवाद के खिलाफ अपनी अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी वायुसेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आतंकी…

अल्पसंख्यक हत्याओं से घिरे बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय छवि बचाने की मुहिम में यूनुस

नई दिल्ली  बांग्लादेश में जिस तरह के हालात बने हुए हैं और जो हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं, उनसे यूनुस की अंतरिम सरकार की छवि धूमिल हुई है। यूनुस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

राशिफल 27 दिसंबर 2025: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का हाल

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड़ी चमत्कारी कथा

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

पानी में चलकर होते हैं दर्शन! 300 मीटर गुफा में छिपी है नरसिंह मंदिर की रहस्यमयी दुनिया

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

आज का राशिफल 26 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल पढ़ें

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ

तुलसी पूजन दिवस: संध्या समय अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ

महाशिवरात्रि 2026: कब करें पूजा और उपवास, तारीख अभी नोट करें

महाशिवरात्रि 2026: कब करें पूजा और उपवास, तारीख अभी नोट करें