अखिलेश को अपने नेताओं को भी संभालने की जरूरत, कई नेताओं ने छोड़ा सपा का साथ

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव के सामने अपने यादव वोट बैंक को बचाने की चुनौती है. साथ ही अपने नेताओं को भी संभालने की जरूरत है.

बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के कई बड़े यादव नेता और अन्य बिरादरियों के नेताओं ने सपा का साथ छोड़ दिया है. प्रदेश में यादवों की संख्या करीब 12 प्रतिशत है, जबकि पिछड़े वर्ग के यादव की संख्या साढ़े 19 फीसदी है. ऐसे में इटावा, मैनपुरी, औरैय्या, फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद में सपा का गढ़ माना जाता है. यहां पर तमाम कोशिशें की गई, लेकिन समाजवादी पार्टी की जड़ों को हिलाया नहीं जा सका है. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से स्थितियां अब बदल चुकी हैं.

कभी थे करीब अब दूरी बढ़ चुकी है
कभी समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले यादव नेताओ का एक बड़ा धड़ा अब अलग अलग सियासी दलों के साथ खड़ा हो चुका है. जिसमें पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद सुखराम सिंह यादव, पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभापति रमेश यादव, पूर्व विधायक हरिओम यादव अब साइकिल छोड़कर कमल खेमे के साथ खड़े हैं. इस तरह से कई और यादव नेता गुमनामी में है और समाजवादी पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए अखिलेश-शिवपाल में छिड़ी थी रार
मुलायम सिंह यादव के जीवित रहते ही शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव में भरे मंच पर रार छिड़ी थी. जिसकी वजह से हर तरफ सपा की फजीहत हुई थी. इसके बाद शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भी बनाए थे, लेकिन समय बीतने के बाद अखिलेश और शिवपाल में समझौता हुआ और आज शिवपाल फिर से सपा के साथ हैं. अभी हाल में लोकसभा चुनाव में भी बदायूं से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे के लिए टिकट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कहना पड़ा था, जिसके बाद उनके पुत्र को टिकट दिया गया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति