आईबीडी कॉलोनी के रोड का होगा चौड़ीकरण : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने आईबीडी कॉलोनी की सड़क के चौड़ीकारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निवास कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान कहा कि रायसेन रोड पटेल नगर इस्कॉन मंदिर से खजूरीकलां तक जाने वाली सड़क है। यह सड़क आईबीडी कॉलोनी को रायसेन रोड पटेल नगर से जोड़ती है। इस सड़क पर कॉलोनी की ढाई हजार से अधिक आबादी को आवागमन में समस्या हो रही है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने समस्या के निराकरण के लिए सड़क से अतिक्रमण को हटाकर सड़क चौड़ीकरण के आदेश दिए हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने एसडीएम को सड़क का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित सभी पक्षों और अधिकारियों के साथ मीटिंग में चर्चा कर रहवासियों की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि ओरिएंटल कॉलेज के द्वारा अपनी बसों को सड़क पर पार्क करने से आवागमन बाधित करना गंभीर बात है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि रायसेन रोड से प्रारंभ होकर आईबीडी कॉलोनी होते हुए खजूरीकलां को जोड़ने वाले रोड की चौड़ाई जितना संभव होगा बढ़ाई जाएगी। यह सड़क मास्टर प्लान की सड़क है। सड़क पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर कॉलेज के स्वीमिंग पूल का पानी सड़क पर आता है, इससे सड़क जल्दी उखड़ जाती है। इस समस्या को भी पाइप-लाइन डालकर दुरुस्त किया जाएगा। बैठक में एसडीएम श्री के.एल. खरे, सुनीता सिंह, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति