दिल्ली की CM आतिशी का बड़ा दावा, हर सीट पर AAP के 20 हजार वोट काटने का आदेश

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव से पहले सनसनीखेज दावा किया है। आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में अफसरों को आम आदमी पार्टी (आप) के वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से काटने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बकायदा लिस्ट सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि एक डीएम ने अपने तहत आने वाले हर विधानसभा में 20 हजार वोटर्स का नाम काटने को कहा है। आतिशी ने कहा कि उन्हें कई बीएलओ ने यह जानकारी दी है।

आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार दिल्लीवालों के लिए बहुत बड़ी साजिश रच रही है। आने वाले दिल्ली के विधानसभा चुनाव को गलत तरीके से जीतने के प्रयास में केंद्र सरकार लोकतंत्र का हनन करने के लिए तैयार है। बहुत बड़े स्तर पर सरकारी तंत्र के माध्यम से केंद्र सरकार दिल्लीवालों के वोट काटने का काम शुरू कर रही है। यह सिस्टमैटिक तरीके से चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसका पहला कदम था 28 अक्टूबर को दिल्ली में 29 एसडीएम के ट्रांसफर का आदेश, जोकि केंद्र सरकार और एलजी के हाथ में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तबादले के बाद अफसरों को बड़े स्तर पर वोट काटने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से कई बीएलओ ने संपर्क करके उन्हें बताया कि वोट काटने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। आतिशी ने कहा कि एक डीएम, जिनके क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं, ने अपने हर असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एईआरओ) को 20 हजार वोटर्स की लिस्ट दी है और नाम काटने को कहा है। उन्हें कहा गया है कि यह लिस्ट केंद्र सरकार ने पार्टी के माध्यम से एकत्रति की है, जो-जो आम आदमी पार्टी के वोटर्स हैं उनकी लिस्ट बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक एसडीएम ने अपने सभी बीएलओ को कहा कि केंद्र सरकार पार्टी के माध्यम से वोटर लिस्ट देगी। जो वोटर आम आदमी पार्टी के वोटर हैं उनके नाम दिए जाएंगे, बीएलओ को उनके नाम को वोटर लिस्ट से काटना है। उन्हें यह भा कहा गया है कि कोई नया वोट नहीं बनवाना है। यह आदेश सरकारी तंत्र की ओर से बीएलओ को दिए जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा को पता है कि वह चुनाव हार रही है। केंद्र सरकार के गलत इस्तेमाल के अलावा उनके पास चुनाव जीतने का कोई रास्ता नहीं है।

आतिशी ने कहा, 'मैं दिल्ली के सभी एसडीए, एडीएम, एईआरओ, बीएलओ से कहना चाहती हूं कि मुझे पता है कि आपको डराया जा रहा है कि आपका करियर केंद्र सरकार के हाथ में है, बात नहीं मानी तो तलवार गिर जाएगी। लेकिन मैं सबसे अपील करना चाहती हूं कि कोई भी अफसर आपको गलत तरीके से वोट काटने को कहे, आपको नए वोट बनवाने से मना करे तो आप उनकी रिकॉर्डिंग कर लें और मुझे भेजना। उन अफसरों पर ऐक्शन हम लेंगे।'

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति