‘बिग बॉस 18’ में शांत रहने वाली चुम दरांग का रौद्र रूप देख श्रुतिका बिलख-बिलखकर रोईं

मुंबई

'बिग बॉस 18' के 52 एपिसोड बीत चुके हैं और घर वालों की चॉइस, नखरे, मुखौटे और असली चेहरे भी काफी साफ नजर आने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से इस घर में एक केमिस्ट्री पर खूब फोकस हो रहा है, जिसमें श्रुतिका और चुम दरांग की दोस्ती निशाने पर है। दूसरी तरफ घर में सारा आफरीन गुस्से में दिख रही हैं और करण के मुंह पर पानी फेंक देती हैं।

पिछले काफी समय से हम देख रहे हैं कि करणवीर के साथ चुम दरांग की करीबी और दोस्ती को देख श्रुतिका खुद को चुम से दूर पा रही हैं। जबकि दोनों अच्छी दोस्त हैं। हालांकि श्रुतिका चाहती हैं कि चुम दरांग भी करणवीर का साथ छोड़ दे और उनसे हाथ मिला ले।

इस सीजन की सबसे शांत चुम का दिखा भयानक अंदाज
चुम इस सीजन की सबसे शांत और गंभीर कंटेस्टेंट के तौर पर दिख रही हैं। हालांकि, शो के प्रोमो में चुम की चीख इतनी अधिक सुनाई दे रही है जितनी अब तक इस शो में किसी की नहीं रही है। प्रोमो वीडियो में चुप जोर-जोर से चीखती दिख रही हैं। हुआ ये कि चुम की तबीयत खराब थी और करणवीर मेहरा उनका ख्याल रख रहे थे। करण ने चुम को खाना खाने के लिए मनाया और वो मान भी गईं। इसके बाद वो फिर करण से कहती हैं कि उनका खाने का मन नहीं है।

चुम का खाना दिग्विजय को दिया तो लड़ पड़ीं श्रुतिका
करणवीर मेहरा चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर और खुद के लिए खाना बना रहे हैं और जब उन्हें लगा कि चुम नहीं खाना चाहतीं, तब उन्होंने उनके लिए रखा हुआ का खाना दिग्विजय सिंह राठी को दे दिया। इसके बाद श्रुतिका अचानक किचन में आ जाती हैं और और वो चुम की इच्छा जाने बिना वो कहती हैं कि उन्हें अपना खाना खाना है और वो करणवीर के साथ खाना नहीं खाने वाली। बात बढ़नी शुरू हुई और इस मुद्दे पर बहस होते-होते उनकी करणवीर और शिल्पा शिरोडकर से लड़ाई होने लगी।

चुम दरांग सीधे बाथरूम चली गईं, वहां बाथरूम में फूट-फूटकर रोने लगीं
श्रुतिका ने शिल्पा शिरोडकर से ये भी कह डाला कि शिल्पा जी अब जहर उगल रही हैं और उनकी बातें सुन करणवीर मेहरा भड़क गए। करणवीर ने श्रुतिका से कहा कि क्या तुम्हें समझ नहीं है कि किसे क्या बोलना चाहिए, आप बस लोगों को कन्फ्यूज करते हो। इसी दौरान श्रुतिका और करणवीर एक-दूसरे पर इस तरह से चिल्लाए कि चुम दरांग सीधे बाथरूम चली गईं और वहां बाथरूम में फूट-फूटकर रोने लगीं। पहली बार चुम अपना आपा खोलकर सब पर चिल्लाती हुई दिखीं और उन्हें देखकर श्रुतिका ने भी अपना ड्रामा शुरू कर दिया।

श्रुतिका ने कहा- मुझे चुम नहीं चाहिए
श्रुतिका चुम के साथ आमने-सामने बात करने को कहती हैं तो चुम मना कर देती हैं, जिससे माहौल काफी गर्म हो जाता है। शिल्पा बीच में आ जाती हैं और श्रुतिका को शांत होने के लिए कहती हैं। श्रुतिका हताशा दिखाते हुए कहती हैं कि वह शो छोड़ना चाहती है और चिल्लाती हैं- मुझे चुम नहीं चाहिए। और जब चुम सुलह करने की कोशिश करती हैं तो श्रुतिका मना कर देती हैं।

श्रुतिका जमीन पर अपना सिर भी पीटती दिख रही हैं
चुम को देखने के बाद श्रुतिका जमीन पर अपना सिर भी पीटती दिख रही हैं। श्रुतिका को देखकर चुम दरांग उनके पास जाकर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं। अब इस ड्रामे का अंजाम क्या होगा, ये तो शो में ही दिखेगा।

सारा ने करण के मुंह पर फेंका पानी
करण और सारा का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करण पूछते हैं सारा से- मैंने आपको बस ये पूछा कि आपको खाना बनाने किसने बोला? इसपर सारा कहती हैं- तेरे बाप ने बोला। करण कहते हैं- मेरे बाप को गए हुए काफी टाइम हो गया। इसके बाद सारा गुस्से में आ जाती हैं। करण कहते हैं- अब आप बाल तो खींच नहीं सकतीं, गालियां दे नहीं सकतीं…लास्ट टाइम भी नॉमिनेट हुई थीं तो यही ड्रामा हुआ था.. अब आप क्या करेंगी? इतना सुनते ही सारा बॉटल में रखा पानी उठाकर करण के मुंह पर फेंक मारती हैं। ये देखकर वहां मौजूद घर के सदस्य उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन तब तक कांड हो चुका होता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति