सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने जा रहे थे मंत्री सारंग का काफिला हुआ दुर्घटना का शिकार

बीना
 प्रदेश के खेल व युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले के साथ बीना में हादसा हो गया। काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां टकरा गईं। मंत्री सारंग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में शामिल होने भोपाल से निवाड़ी जा रहे थे।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि टक्कर की वजह से एक गाड़ी बेहद क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण उसे वहीं छोड़ मंत्रीजी का काफिला आगे निवाड़ी की ओर रवाना हो गया।

भोपाल से निवाड़ी के लिए निकले थे मंत्री
प्राप्त जानकारी अनुसार मंत्री विश्वास सारंग बुधवार सुबह भोपाल से निवाड़ी जाने के लिए निकले थे। उनका काफिला सुबह 8:00 बजे के लगभग बीना से होकर गुजर रहा था। तभी महावीर चौक से थोड़े आगे अचानक एक वाहन उनके काफिले के सामने आ गया।

उसे बचाने के चक्कर में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। सबसे आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगने से पीछे से आ रही गाड़ियां आकर आपस में टकरा गईं। एक गाड़ी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई जिसे मौके पर छोड़ काफिला निवाड़ी की ओर रवाना हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा पीछे की तरफ से आ रही गाड़ियों के साथ हुआ है। हादसे में मंत्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है। इस मामले में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति