पांचों वनमंडल के 132 पद रिक्त 17 दिसंबर तक का मौका

बिलासपुर

बहतराई स्टेडियम में चल रही वनरक्षक भर्ती में महिला अभ्यर्थी की बड़ी संख्या इस ओर इशारा कर रही है। प्रतिदिन 400 से 500 महिलाएं शारीरिक दक्षता अग्निपरीक्षा को पार करने का प्रयास कर रहीं है। वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में चल रही है।

इसी कड़ी में पांच डिवीजन बिलासपुर, अचानकमार, अचानकमार टाइगर रिजर्व, सामाजिक वानिकी व वर्किंग प्लान में भर्ती की जिम्मेदारी बिलासपुर वनमंडल को सौंपी गई है।

132 पद रिक्त
नोडल अधिकारी बिलासपुर डीएफओ सत्यदेव शर्मा है। इन पांचों डिवीजन को मिलाकर 132 पद रिक्त है। जिनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 25 नवंबर से शुरू हुई है और 17 दिसंबर तक चलेगी।

सबसे ज्यादा महिला अभ्यर्थी शामिल
बुधवार को तीसरा दिन था। इन तीन दिनों में हुई। महिलाओं का वन विभाग की नौकरी पाने के प्रति रुचि देखकर अफसर हैरान है और यही सोच रहे हैं कि वह जंगल और वन्य प्राणी की सुरक्षाा में अपना विशेष योगदान देना चाहती हैं।
उनके उत्साह को देखते हुए विभाग खुश है। हालांकि परीक्षा के दौरान सभी महिला अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इस परीक्षा में वहीं सफल हो रही है, जो चुनौतियों को पार कर रही हैं।
दस्तावेज के बाद महिलाओं को हाइट जांच और फिर दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक भी भाग ले रहीं है। महिलाएं, जिस लोहे के गोले को उठाकर फेंकती हैं, उसका वजन चार किग्रा है। जबकि पुरुषों को दिए जाने वाले गोले का वजन 7:26 किग्रा होता है।

132 में 31 पद महिलाओं के लिए आरक्षित
पांचों वनमंडल के 132 रिक्त पदों के लिए बिलासपुर में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्त पदों में 31 महिलाओं के लिए आरक्षित है। पूरे पदों के लिए 52 हजार 906 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इनमें से लगभग 12 हजार महिलाएं हैं, जिन्हें रोल नंबर के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलावा भेजा गया है।

जानिए वनमंडलवार महिलाओं के रिक्त पदों की जानकारी
वनमंडल अनारक्षित अन्य पिछड़ावर्ग अजा अजजा

    अनुसंधान एवं विस्तार 02 00 00 00
    वर्किंग प्लान 00 00 00 00
    बिलासपुर वनमंडल 06 01 02 00
    मुंगेली वनमंडल 03 00 01 00
    एटीआर 08 02 04 01

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति