छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी में निमंत्रण को लेकर दो पक्षों में लट्ठ चलने से आधा दर्जन लोग घायल

बिलासपुर.

शादी की पार्टी में अंदर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी डंडे और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे. करीब आधा दर्जन युवकों को चोट आई. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के युवक तारबाहर थाना पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज कर लिया है.

कश्यप परिवार का पुराना बस स्टैंड स्थित जगन्नाथ मंगलम में शादी का कार्यक्रम था. मंगलवार को परिवार ने शादी की पार्टी रखी थी. जिसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे. तेलीपारा मेडिकल कॉम्प्लेक्स निवासी शैलेष कश्यप भी अपने दोस्तों मनीष गुप्ता उर्फ नन्दू और अभिवन सोनी के साथ शादी की पार्टी में शामिल होने गया. गेट में बव्वन  कश्यप, उदित कश्यप, कुश कश्यप, ओम सोनी, गुन्नी कश्यप और अन्य युवक खड़े हुए थे. उन्होंने शैलेष से कहा कि तुम लोगों को शादी का कार्ड नहीं दिया गया है, इसलिए अंदर नहीं जा सकते हो और गालियां देने लगे. इस पर शैलेष ने बताया कि लड़के और लड़की दोनों पक्ष से उन्हें निमंत्रण मिला है. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे. इस बीच जमकर लाठियां भी भांजी गई. मारपीट की इस वारदात में आधा दर्जन युवक घायल हो गए. कई को उपचार के लिए सिम्स ले जाना पड़ा. वहीं घटना के बाद दोनों पक्ष के युवक तारबाहर थाना पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्ष पर बलवा की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति