उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा

नई दिल्ली
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में गुजरात के एक बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक ठोक दिया, जबकि 35 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इतिहास का सबसे तेज शतक है। उसने भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को चूर-चूर किया है। इस बल्लेबाज का नाम उर्विल पटेल और वह गुजरात की ओर से अक्षर पटेल की कप्तानी में त्रिपुरा के खिलाफ खेल रहे थे। आज यानी 27 नवंबर को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौके और 12 छक्के उड़ाए। उन्होंने 322.86 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। यही वजह है कि उनकी टीम ने 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

दरअसल, यह मुकाबला इंदौर के Emerald High School Ground में खेला गया। मुकाबले में त्रिपुरा ने बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए श्रीदम पॉल ने सबसे अधिक 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 57 रन ठोके, जबकि श्रीनिवास शरत ने 29 और अभिजीत सरकार ने 15 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के लिए कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ एक विकेट ले सके, जबकि नगवासवाला ने 3 और चिंतन गाजा ने 2 विकेट झटके।

जवाब में बैटिंग करने उतरी गुजरात की टीम को लगा होगा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम के लिए आर्यन देसाई के साथ उर्विल पटेल ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने देखते ही देखते 15 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह 28 गेंदों में शतक सबसे तेज शतक है।

इसे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऋषभ पंत 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक ठोका था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया के लिए 27 गेंदों में शतक ठोका था। बता दें कि उर्विल 2023 में गुतरात टाइटंस का हिस्सा थे। इस सीजन टीम फाइनल में पहुंची थी और चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति