राजस्थान-जयपुर में पैरालंपिक प्लेयर दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने पर डीईओ पर होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

जयपुर.

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,करतारपुरा ,जयपुर में पदस्थापित हैं, को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण  कृष्णपाल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए हैं।

पीड़ित अध्यापक अजय देवेंदा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि अध्यापिका रेखा सोनी, जिसका स्कूल के बच्चों से हाथ-पैर दबवाने का वीडियो गत दिनों वायरल हुआ था, अजय को वीडियो वायरल करने का दोषी बताकर झूठे आरोप लगाकर लगातार प्रताड़ित कर रही है। अजय ने बताया कि उक्त अध्यापिका की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णपाल सिंह ने मेरे खिलाफ 16सीसी की कार्रवाई करते हुए मुझे नोटिस दिया है, जिसमें मेरे ऊपर विद्यालय में वीडियो बनाकर वायरल करने, रेखा सोनी अध्यापिका की छवि खराब करने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर विद्यालय में मोबाइल का उपयोग करने का आरोप लगाया है, जबकि मैं नेत्रहीन हूं।
शिक्षामंत्री  मदन दिलावर ने पीड़ित अध्यापक की पीड़ा सुनकर तत्काल संयुक्त निदेशक शिक्षा जयपुर को जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर ग्रामीण, स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू और आरोपी शिक्षक रेखा सोनी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विदित रहे कि पीड़ित अजय पैरालंपिक के इंटरनेशनल प्लेयर हैं।

जनसुनवाई में सुनी समस्याएं
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नियमित जनसुनवाई के क्रम में अपने राजकीय आवास 18, सिविल लाइन्स पर प्रातः 8 से 10 बजे तक आगंतुकों की नियमित जनसुनवाई की तथा आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति