रेलवे प्रोजेक्ट के लिए की भूमि अधिग्रहण की अपील, अश्विनी वैष्णव ने केरल के सीएम विजयन को लिखा पत्र

नई दिल्ली
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के जरिए रुके हुए रेलवे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने की अपील की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर कहा कि अगर तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दों को सुलझा लिया जाए तो केरल सरकार की रुकी हुई रेल परियोजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। जो भी तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दे हैं, कृपया उनका शीघ्र समाधान करें, ताकि परियोजना को भी आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “भारत सरकार ने देशभर में बेहतर रेल सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए रेलवे नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता दी है। इससे केरल के विकास में भी काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में केरल में 12,350 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3,011 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक बजट आवंटन भी किया गया है। हालांकि, केरल में अधिकांश रेलवे परियोजनाएं आवश्यक जमीन की अनुपलब्धता के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “रेलवे ने अधिकतर स्वीकृत रेलवे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रयास शुरू किए थे, लेकिन भूमि अधिग्रहण में सफलता नहीं मिली। लगभग 470 हेक्टेयर जमीन के लिए केरल सरकार को 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया, मगर 64 हेक्टेयर जमीन का ही अधिग्रहण किया जा सका है। इस मामले में केरल सरकार का सहयोग जरूरी है।”

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन से अपील करते हुए कहा कि मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश जारी करें, ताकि उपरोक्त परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया जा सके।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति