दर्शन के वकील ने रेणुकास्वामी पर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया

बेंगलुरु
 रेणुकास्वामी हत्याकांड में मुख्य आरोपी एक्टर दर्शन ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि रेणुकास्वामी समाज के लिए खतरा था। उसने महिलाओं को अश्लील मैसेज और पोर्नोग्राफिक कंटेंट भेजे थे। दर्शन के वकील सीवी नागेश ने कोर्ट में कहा: "उसके (रेणुकास्वामी) दिल में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं था। उसने कई महिलाओं को अश्लील सामग्री और नग्न तस्वीरें भेजी।"

रेणुकास्वामी ने गौतम के नाम से मैसेज भेजे। उसने इस तरह के गंदे मैसेज सिर्फ पवित्रा गौड़ा को नहीं भेजे। उसने कई और महिलाओं के साथ ऐसा किया। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को पश्चिम बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक नाले के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद दर्शन, उसकी दोस्त पवित्रा और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

28 नवंबर को होगी दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई

दर्शन की जमानत याचिका पर मंगलवार को दो घंटे से अधिक समय तक जस्टिस एस विश्वजीत शेट्टी की बेंच ने सुनवाई की। अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। सुनवाई के दौरान दर्शन के वकील ने पुलिस जांच में खामियों को कोर्ट में पेश किया। कहा गया कि जांच कार्यवाही और शव के पोस्टमॉर्टम में देर की गई।

दर्शन के वकील नागेश ने कहा कि रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथैया ने कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्हें चित्रदुर्ग से बेंगलुरु तक जबरन या धोखे से अगवा किया गया था। रेणुकास्वामी की मां ने भी कहा था कि वह दोस्तों के साथ लंच के लिए गया था। बेंगलुरू की यात्रा के दौरान रेणुकास्वामी ने एक रेस्तरां में बिल का भुगतान किया। नागेश ने कोर्ट में सवाल रखा, "क्या एक अपहृत व्यक्ति 640 रुपए का बिल चुकाएगा?"

दर्शन के वकील का दावा- 'कोई सबूत नष्ट नहीं किया गया'

दर्शन के वकील नागेश ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि किसी शव को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना अपराध के सबूत नष्ट करने का मामला नहीं है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति