छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शिक्षिका का कक्षा में सोते वीडियो वायरल

बिलासपुर।

न्यायधानी में सीपत स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बरेली कन्या स्कूल की प्रधान पाठक ने धमकी और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। प्रधान पाठक का कहना है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षिका का कक्षा में सोते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद, अज्ञात नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इन कॉल्स में खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने 25,000 रुपये की मांग की है।

पैसे न देने पर शिक्षिका को तुरंत सस्पेंड और बर्खास्त करने की धमकी दी गई। बता दें कि मामले को लेकर शिक्षिका ने सीपत थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, इसके अलावा उन्होंने वसूली के लिए आ रहे कॉल की रिकॉर्डिंग को भी साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही अपने बयान का एक वीडियो जारी कर शिक्षा विभाग और प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में जो शिक्षिका नजर आ रही हैं, वह उस दिन अस्वस्थ थीं। इस संबंध में प्रधान पाठक ने पहले ही शिक्षा विभाग को स्पष्ट रिपोर्ट सौंप दी थी।

प्रधान पाठक ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से की न्याय की अपील
प्रधान पाठक लक्ष्मी माल्या ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रशासन और शिक्षा विभाग से न्याय की अपील की है। वीडियो में उन्होंने बताया “हमारे विद्यालय में 88 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। चार शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम बच्चों और स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रही है। लेकिन, इस प्रकार की धमकियां और झूठे प्रचार शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। मैं प्रशासन और शिक्षा विभाग से आग्रह करती हूं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।” गौरतलब है कि शिक्षिका का कक्षा में सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान पाठक को धमकी भरे कॉल्स का मामला अब सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। शिक्षकों के अधिकारों और गरिमा को लेकर यह मामला अन्य शिक्षकों में भी चिंता का कारण बन रहा है। अब देखना ये है कि शिक्षा विभाग इस मामले में आगे कब और क्या कार्रवाई करता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति