सिंहस्थ वर्ष 2028 के लिए संभाग स्तरीय समिति का गठन

भोपाल
राज्य शासन ने सिंहस्थ वर्ष-2028 अंतर्गत आवश्यक अधोसंरचना की कार्ययोजना तैयार करने, इनके क्रियान्वयन की समीक्षा करने  एवं मंत्रि-परिषद समिति द्वारा लिये गये निर्णयों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ''संभाग स्तरीय समिति'' का गठन संभागीय आयुक्त,उज्जैन संभाग की  अध्यक्षता में किया है ।

समिति में कलेक्टर, जिला उज्जैन सदस्य सचिव होंगे। मेला अधिकारी उज्जैन, इंदौर कलेक्टर, खण्डवा कलेक्टर, देवास कलेक्टर, संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारीगण, आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन, संयुक्त, संचालक, कोष एवं लेखा उज्जैन संभाग, मुख्य अभियंता लोक निर्माण, उज्जैन/इंदौर, मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, इंदौर सदस्य होंगे।

समिति द्वारा सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार नए कार्यों के प्रस्ताव नोडल विभाग को अनुशंसित करना, राज्य शासन द्वारा समिति को निर्माण एवं क्रय के कार्यों, सिंहस्थ मद के उत्तरदायित्व सौपे जाने पर उन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति एवं क्रय प्रक्रिया पूर्ण करना, (सिंहस्थ मद अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की तकनीकी स्वीकृति संबंधित विभाग के सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रदान की जायेगी।)

सिंहस्थ-2028 अंतर्गत कराए जा रहे सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करना, राज्य शासन द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य उत्तरदायित्व निर्वहन समिति द्वारा किये जायेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति