मानव तस्करी और मानव दुर्व्यापार को रोकने आयोजित होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला: मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

भोपाल
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मजदूरी के बहाने महिलाओं और बच्चियों की ट्रैफिकिंग पर कड़ी कार्रवाई करना होगी। जनजातीय क्षेत्रों में मानव तस्करी एवं उनके दुर्व्यापार को रोकने के लिये ग्रामीण क्षेत्र में मैदानी अमलों और हाई-वे पर भी तैनात कर्मियों को सोर्स, ट्रांजिट और डेस्टिनेशन के ग्रामों की पहचान करने के लिये प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। मंत्री सुश्री भूरिया ने बुधवार को मंत्रालय में मानव तस्करी व दुर्व्यापार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से मानव दुर्व्यापार और मानव तस्करी में बदलते रुझान और उनसे निपटने की रणनीति और जागरूकता लाने के लिये जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को मानव तस्करी व दुर्व्यापार से बचाने के लिये डेडिकेटेड टीम की आवश्यकता होगी, तभी इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिये मजदूरी के बहाने महिलाओं और बच्चियों की ट्रैफिकिंग पर कडी कार्यवाही करना होगी। मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं व गांव के कोटवारों को मानव तस्करी रोकने की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। मानव तस्करी के तरीके और नेटवर्क, तकनीकी प्रगति, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों और वैश्विक घटनाओं से प्रभावित होकर लगातार विकसित हो रहे हैं। इसलिए कार्यशाला के माध्यम से इसकी रोकथाम के लिये विभिन्न स्तरों पर चर्चा के बाद निष्कर्ष निकाला जा सकता है और प्रदेश में मानव तस्करी एवं दुर्व्यापार की घटनाओं में कमी लायी जा सकती है।

मीटिंग में प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्रीमती रश्मी अरुण शमी, आयुक्त महिला-बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी, जस्टिस सॉल्यूशन साऊथ एशिया के वाइस प्रेसिडेंट रिटायर्ड कमांडर श्री अशोक कुमार, रीजनल स्पेशलिस्ट कैपेसिटी बिल्डिंग श्रीमती मैरी प्रथिमा, रीजनल हेड श्रीमती देबोरह ततिगिरी, स्टेट हेड श्री मुकेश राजपूत उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति